# 50 केंद्रों पर होंगी यूजी-पीजी की परीक्षाएं, डेटशीट जारी…

Spread the love
SPU Mandi: UG-PG exams will be held at 50 centers, datesheet released

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने यूजी, पीजी दूसरे और चौथे सेमेस्टर की नियमित और पहले व तीसरे सेमेस्टर की रिअपीयर सेमेस्टर परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 22 जुलाई से 22 अगस्त तक होंगी। इसके लिए एसपीयू ने 55 केंद्र स्थापित किए हैं।

चंबा में तीन और कांगड़ा में 28 केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी। कुल्लू में तीन केंद्र, मंडी में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। निजी कॉलेजों में एसपीयू ने परीक्षा केंद्र शुल्क वसूली की शर्त पर बनाए हैं। इसमें 50,000 रुपये के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी लिया गया है। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने बताया कि परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है।