हिमाचल के कई भागों में एक सप्ताह भारी बारिश का अलर्ट, इस महीने में 33 फीसदी कम बरसे बादल

Spread the love
Himachal Weather: Heavy rain alert for five days in many parts of Himachal, 33 percent less rain this month

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शुक्रवार रात को कई भागों में बादल झमाझम बरसे। धौलाकुआं में 54.0, कटौला 40.2, नाहन 37.6, पालमपुर 32.0, पांवटा 31.2, सुंदरनगर 26.8 और बैजनाथ में 25.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27 जुलाई से 2 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं राजधानी शिमला में आज दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। 

उधर, 1 से 27 जुलाई तक राज्य में सामान्य से 33 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। इस अवधि के लिए 220.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 147.5 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 22, चंबा 39, हमीरपुर 26, किन्नौर 51, कुल्लू 35, लाहौल-स्पीति 91, मंडी 2, शिमला 28, सिरमौर 52, सोलन 52 और ऊना में 52 फीसदी कम बारिश हुई।

इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर,कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू व चंबा जिले में किसी तरह का अलर्ट नहीं है। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.6, सुंदरनगर 22.8, भुंतर 22.6, कल्पा 17.2, धर्मशाला 20.9, ऊना 25.6, नाहन 25.4, केलांग 16.5, पालमपुर 20.0, सोलन 23.0, मनाली 20.7, कांगड़ा 24.0, मंडी 25.1, बिलासपुर 26.1, हमीरपुर 26.5, चंबा 24.7, डलहौजी 19.2, कुफरी 16.6, नारकंडा 14.8, भरमौर 20.5, रिकांगपिओ 21.0, धौलाकुआं 26.1, बरठीं 26.0, समदो 19.2, कसौली 19.9, पांवटा साहिब 26.0, देहरा गोपीपुर 28.0, ताबो 16.6, मशोबरा 17.8, नेरी 26.5 व बजौरा में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।