गौरव वर्मा एनआईटी हमीरपुर में बीटेक सीएससी के लिए चयनित

Spread the love

सरस्वती विद्या मंदिर सुन्नी के पूर्व छात्र गौरव वर्मा का चयन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में बीटेक सीएससी के लिए हुआ है। गौरव ने जेई मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के पूर्व छात्र गौरव की इस उपलब्धि पर उनके पिता तिलक राज वर्मा व समस्त ग्रामीण काफी खुश हैं।

वहीं सरस्वती विद्या मंदिर सुन्नी की प्रिंसिपल चंपा वर्मा के अनुसार गौरव विद्यालय से ही अति प्रतिभावान एवं परिश्रमी छात्र रहा है। स्कूल के हर कार्यक्रमों में वह भाग लेता है। सरस्वती विद्या मंदिर सुन्नी के समस्त आचार्य दीदी एवं प्रबंधक समिति ने गौरव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।