# सीएम सुक्खू बोले- यहां सभी धर्मों का होता है सम्मान, कानून के तहत होगी कार्रवाई…

Spread the love
Sanjauli Masjid Controversy: cm sukhvinder sukhu, vikramaditya singh, jairam thakur, Anirudh Singh statement

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद में अवैध निर्माण मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मंत्री विक्रमादित्य सिंह, अनिरुद्ध सिंह व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का बयान आया है। 

 सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। हमें भावनाओं में नहीं बहना चाहिए। कानून के मुताबिक हमें काम करना चाहिए। विरोध शांतिपूर्ण तरीके से हुआ, सरकार स्थिति पर नजर रख रही है।

अधिकारियों को भी शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। कानून के मुताबिक हम आगे की कार्रवाई करेंगे। हमारा कर्तव्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी समुदायों के बीच शांति बनी रहे। हिमाचल की यह एक विशेषता है कि यहां सांप्रदायिक सौहार्द बना रहता है।