हिमाचल में गणपति विसर्जन करने गए दो युवकों की गई जा#न

Spread the love

हिमाचल के हमीरपुर जिला में मंगलवार को दुखद घटना घटित हुई। यहां नादौन के पास व्यास नदी में गणपति मूर्ति के विसर्जन में दो लोगों की जान चली गई।

यह हादसा उस समय हुआ जब मूर्ति विसर्जन के बाद आए हुए लगभग 44 लोग स्नान करने लगे। इसी दौरान पटयाहू गांव के 25 वर्षीय विनय कुमार नहाते समय पानी में गिर गया।

उधर चोडू के चोवा चुकराला निवासी सोनू की भी युवक को बचाते वक्त जान चली गई। दूसरे लड़के की उम्र 36 साल थी।