सोनिया, राहुल के बाद प्रियंका गांधी भी शिमला से दिल्ली लौटीं…

Spread the love
After Sonia and Rahul, Priyanka Gandhi also returned from Shimla

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बाद मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा भी शिमला से दिल्ली लाैट गई हैं।

 प्रियंका मंगलवार सुबह सड़क मार्ग से होते हुए चंडीगढ़ तक गईं। चंडीगढ़ से हवाई जहाज के जरिये  दिल्ली के लिए रवाना हुईं। प्रियंका गांधी 15 सितंबर को शिमला स्थित अपने निजी आवास में आई थीं।

17 सितंबर को सोनिया गांधी और 21 सितंबर को राहुल गांधी भी पहुंचे थे। सोमवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी शिमला से वापस चले गए थे। आज प्रियंका भी दिल्ली लाैट गई हैं।