हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम साफ रहने के आसार, जानें कब विदा होगा मानसून …

Spread the love
Himachal Weather will be clear from today temperature will rise know when will the monsoon leave

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार से मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश से मानसून विदा होने का पूर्वानुमान है।

शुक्रवार को ऊना और हमीरपुर के कुछ इलाकों में बारिश तथा शिमला में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के तीन क्षेत्रों में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

उधर, वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.8, कल्पा में 11.2, ऊना में 22.4, नाहन में 21.2, केलांग में 9.8, सोलन में 18.4, मनाली में 14.9, कांगड़ा में 20.4, मंडी में 20.5, बिलासपुर में 23.3 और चंबा में 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।