हिमाचल में स्क्रब टायफस से एक और मौत की खबर , चौपाल की रहने वाली थी युवती

Spread the love

राज्य में स्क्रब टायफस अब जानलेवा हो गया है। लगातार दूसरे दिन आईजीएमसी  में उपचाराधीन चौपाल की 24 वर्षीय युवती की इस बीमारी के कारण मौत हो गई है। उसे तीन दिन पहले ही आईजीएमसी लाया गया था। मंगलवार को 24 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें से 11 लोग पॉजिटिव आए हैं, जबकि 1 की मौत हुई है। अभी तक स्क्रब टायफस के 772 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिसमें से 113 लोग पॉजिटिव आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है। आईजीएमसी में दो दिनों में दो लोगों की इस बीमारी के कारण मृत्यु हो गई है।