दिल्ली से ला रहे हैं अवैध हथियार, मिली गुप्त सूचना, 2 गिरफ्तार; दो पिस्टल खाली मैगजीन सहित बरामद

Spread the love
Police Arrested Two People With Pistols in Kangra Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध हथियार लेकर दिल्ली से कांगड़ा की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर अंकित शर्मा, उपमंडल पुलिस अधिकारी कांगड़ा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और पुराना कांगड़ा के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान, सारी रात कांगड़ा की तरफ आने/जाने वाली सभी गाड़ियों की जांच की गई।

दो पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद
इसके बाद पुलिस ने कांगड़ा बस स्टैंड पर दिल्ली से आने वाली वोल्वो बसों से उतरने वाले यात्रियों से पूछताछ की गई, जिसमें दो व्यक्ति जिनके पास पिठू बैग थे, जो संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। संदेह के आधार पर दोनों व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दो पिस्टल (पिस्तौल) खाली मैगजीन सहित बरामद हुए। इस संदर्भ में, पुलिस थाना कांगड़ा में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

उक्त दोनों आरोपियों की पहचान सुंशात कुमार निवासी चडी, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा और अजयदीप सिंह निवासी जिला गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके सही ठिकानों का पता लगाने के लिए विस्तृत पूछताछ की जा रही है।