भूतनाथ के पास फोरलेन पर पलटी जीप, सात लोग घायल

Spread the love
Tempo traveler carrying tourists overturned on the highway near Bhootnath, seven injured

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू  जिला मुख्यालय के साथ वामतट से गुजरने वाले फोरलेन पर यात्रियों से भरी एक जीप पलट गई। हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे देवधार में नजदीक हुआ है।

घायलों की पहचान चालक बबलजीत सिंह सहित आकाश, सोनू, रवि, देव कुमार, अुर्जन व विशाल के रूप में हुई है। सभी पटियाला पंजाब के रहने वाले हैं। हादसे का कारणों का पता नहीं लग पाया है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी काम के सिलसिलें में यहा आए थे।