# आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा महिला मोर्चा ने गतिविधियां की तेज|

देश में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में आज रामपुर में  महिला मोर्चा ने मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्षा शीतल व्यास की अध्यक्षता में बैठक कर रणनीति बनाई । इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल व्यास ने कहा कि केंद्र में फिर से मोदी सरकार लाने के लिए महिलाओं को सशक्त होकर जनता के बीच उतरना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं तक पहुंच कर उन्हें अपने साथ जोड़ना होगा।

उन्होंने कहा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के बड़े सम्मेलन कराए जायेंगे।  उन्होंने बताया कि महिलाओं को चाहे  33% आरक्षण हो या स्वयं सहायता समूह को केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाना। इन सब बातों को आम जनता तक पहुंचाना होगा।  इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की महासु जिला अध्यक्ष  आशा रितवान एवं रामपुर मंडल अध्यक्ष  बिशना भण्डारी ने भी महिलाओं को आगामी चुनाव के लिए कमर कसने के लिए कहा।

शीतल व्यास  भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासू जिला प्रभारी ने बताया कि जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं हैं । उनकी चुनाव  में अहम भूमिका रहने वाली है ।मोदी सरकार ने इन स्वयं सहायता समूह को आगे बढ़ाने एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई।  इन योजनाओं के माध्यम से महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही है। महिलाओ से आग्रह है कि महिलाएं एक साथ जुड़कर फिर से मोदी सरकार को आगे लाने में प्रयास करें ।इस दौरान उन्होंने कहा हिमाचल की कांग्रेस सरकार 10 गारंटरयां लेकर आई थी लोक लुभावने किए। महिला होने के नाते जो ₹1500 महीने का जो नगाडा बाजया गया था  अभी तक उनकी वह कैबिनेट की पहली बैठक नहीं हुई। बल्कि कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री जगत सिंह नेगी ने भ्रम फैला दिया कि ₹1500 लाहौल स्पीति की महिलाओं को मिल रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा की रामपुर अध्यक्ष बिशना भंडारी ने बताया आने वाले लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा में सशक्त व  संगठित हो कर काम करेगी। उन्होंने बताया कि रामपुर में कानून व्यवस्था चरमरा गई है ।डीएसपी और एसएचओ तक के पद खाली है। नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। महिलाएं हताश परेशान है ।

भाजपा महिला मोर्चा की महासु जिला अध्यक्ष आशा रितवान ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत  भाजपा महिला मोर्चा जोर शोर से जुड़ गई है । ताकि फिर से मोदी  को प्रधानमंत्री के रूप  में देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *