कंडाघाट टनल के पास सेब से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौ#त, एक गंभीर घायल

Spread the love
Truck overturned near Kandaghat tunnel, driver died, one seriously injured

 कालका-शिमला हाईवे पर कंडाघाट के पास टनल के समीप बीती रात को अनियंत्रित होकर सेब का ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की माैत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है। ट्रक ठियोग से फरीदाबाद सेब लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि पहले ट्रक क्रैश बैरियर से टकराया, उसके बाद सड़क के साथ बनी नाली में पलट गया

सूचना मिलते ही कंडाघाट पुलिस की टीम थाना प्रभारी वीरसिंह नेगी के साथ मौके पर पहुची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में ट्रक चालक व मालिक ओमप्रकाश की मौके पर ही माैत हो गई है। ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल लाया गया। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी वीरसिंह नेगी ने की। उन्होंने कहा कि घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है।