पाटिल से ओकओवर में चर्चा, सुक्खू ने सुझाए संगठन के लिए नाम, फिर साथ में दिल्ली रवाना

Spread the love
Himachal Two hours consultation with Patil in Oakover Sukhu suggested names for the organization

रविवार को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ओकओवर पहुंची। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ संगठन को लेकर चर्चा की। 12 बजे मुख्यमंत्री और पाटिल हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। पाटिल दो दिन तक शिमला में रहीं। इस दौरान उन्होंने शिमला पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों से संगठन के बारे में चर्चा की। सोमवार को वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को रिपोर्ट सौंपेगी।

सूत्रों के अनुसार पीसीसी का प्रारूप लगभग तय हो चुका है। हाईकमान से चर्चा के बाद सूची जारी होगी। नई कार्यकारिणी में क्षेत्रीय, जातीय समीकरणों के साथ युवा चेहरों को भी जगह दी जाएगी। इस कार्यकारिणी का आकार छोटा होगा। बैठक में सरकार व संगठन के बीच तालमेल न होने का मामला उठा था। रजनी पाटिल ने आश्वासन दिया था कि वह शीर्ष नेतृत्व के समक्ष इस मामले को रखेंगी। हाईकमान अगले एक-दो दिनों के भीतर ही इसे लेकर समन्वय समिति का गठन करेगा।