पंचायत चुनाव से पहले 84 नई ग्राम पंचायतों का ड्राफ्ट जारी, आपत्तियां तीन दिन में; कुल संख्या 3704 होने की संभावना

Spread the love

चुनाव से पहले बनेंगी 84 नई ग्राम पंचायतें, पंचायती राज विभाग ने जारी किया ड्राफ्ट, अंतिम अधिूसचना जल्द

पंचायती राज विभाग ने जारी किया ड्राफ्ट; तीन दिन में मांगी आपत्तियां-सुझाव, अंतिम अधिूसचना जल्द

पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश में 84 और नई पंचायतें बनाई जाएंगी। पंचायती राज विभाग ने नई पंचायतों के गठन का ड्राफ्ट जारी कर दिया है।

नई पंचायतों के प्रस्तावित गठन को लेकर आम जनता से तीन दिनों के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। निर्धारित अवधि के बाद इन पर विचार कर अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में नई पंचायतों के गठन पर रोक भी लगा दी जाएगी। अधिसूचना के अनुसार चंबा जिला में जाऊर, देवी देहरा, सरू, चनेई, घलू, महलोग और कांगड़ा जिला में बलदोआ, भगवाल, रोहाड़ा, धाती, बडोली कटियार, पिया का घट्टा, फकलोह, जब्बर, मलोट, समकड़, नगेहड़, बड़ी खास, कंछाल जंगियां, मझेनू, परनोह, कुहरू, भियाल, बड़ोह, उपरेड़ और शिमला जिला में धरोती गुंजारली, भरवाड़ी, सुंदरनगर केवली, मखोट, धमवाड़ी, अटापू बरेड़ी, लछोग, टिक्कर, मंडयालू, कोटीधार, गड़ाह, ऊना जिला में बौल, डंगेड़ा, मलूआल, दिलवा, बडयायू, शिवबाड़ी, दियोली मिन्हासा पंचायतें बनाई जाएंगी। इसके अलावा सिरमौर जिला में कुफ्फर कैंथू, गटाधार, चांदना दो, कडोली डोची, नाहन दो, मोगीनंद, नागल सूकेती, नलक, सियासू और सोलन जिला में चमाकड़ी, टूईरू, डडाल, जमरोड़ी, कोटला कला, डलचंब, धार भखुयाना, टरांगला, चनियार, घयान, बशील और हमीरपुर जिला में संगडोह कलां, जखयोल, दसमल, ककरोहल, बलेहू, बडेई (धनोटू) एवं कुल्लू जिला में शीला हालन, कनयाल, टीयून, शिल्लीहर-दो पंचायतें बनाई जाएंगी। वहीं, मंडी जिला में हुक्कल, थाना, कनगो का घरो, गियून, पिहाड़ और किन्नौर जिला में जनकपुरी, शनगो और बिलासपुर जिला में हरि टल्यांगड़, पनयाली एवं लाहौल स्पीति जिला में लारा पंचायत बनाई जाएगी। प्रदेश में नई पंचायतों के गठन से कई क्षेत्रों में वार्डों की संख्या और भौगोलिक सीमाएं बदलेंगी। इसके चलते आरक्षण रोस्टर नए सिरे से तैयार करना पड़ेगा, वहीं मतदाता सूचियों को भी अपडेट करना जरूरी होगा। कुल मिलाकर, पंचायत चुनाव से पहले का यह एक महीना प्रशासन के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

3704 हो जाएंगी कुल पंचायतें

प्रदेश में इससे पहले 43 नई पंचायतों के गठन के बाद पंचायतों की संख्या 3577 से बढक़र 3620 हो चुकी है। यदि अब प्रस्तावित 84 पंचायतें भी अधिसूचित हो जाती हैं, तो हिमाचल प्रदेश में पंचायतों की कुल संख्या 3704 तक पहुंच जाएगी। पंचायत चुनाव 31 मई से पहले कराना अनिवार्य होने के कारण प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है। महज 30 दिनों में नई पंचायतों का गठन, सीमांकन, आपत्तियों का निपटारा, आरक्षण रोस्टर तय करना और मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण जैसी सभी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।

श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में तीन नई पंचायतों का गठन

हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार के गृह क्षेत्र में सरकार ने तीन नई पंचायतों का गठन किया है। इसकी प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी है। लिहाजा विनय कुमार ने पंचायतों के गठन पर लोगों को बधाई दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार ने कहा है कि हलके में तीन नई पंचायतों के गठन किया गया है। इससे क्षेत्र में विकास की गति को बल मिलेगा। उन्होंने बताया है कि हरिपुरधार महल क्षेत्र के सांगना पंचायत से गाता मंडवाच नई पंचायत, रेणुका क्षेत्र से भाटगढ़ पंचायत से चाडऩा नई पंचायत, भवाई पंचायत से कुफर केंथु नई पंचायत के गठन की अधिसूचना प्रदेश सरकार द्वारा जारी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *