हिमाचल में एक सप्ताह तक बरसेंगे बादल, तीन दिन के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। पांच दिन राज्य के अधिकतर भागों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। जबकि तीन दिन कई भागों में भारी स बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज भी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम खराब बना हुआ है। उधर, पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2-8 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। मंडी में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस व भरमाैर में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कितनी बारिश
बीते 24 घंटों के दाैरान धर्मशाला में 80.5, पालमपुर 62.0, पच्छाद 41.3, गोहर 40.0, मंडी 39.8, बरठीं  32.2, स्लापड़ मंडी 31.6, कांगड़ा 30.4, सराहन 28.7, जोगिंद्रनगर 23.0, जटाैन बैराज 20.4, जोत चंबा 18.6 व जुब्बड़हट्टी में 15.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शनिवार सुबह से सोलन में रुक-रुककर हल्की बारिश जारी है।

कितने दिन बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 से 27 जुलाई तक कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 27 से 31 जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान 28 से 30 जुलाई तक कुछ भागों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।किस जिले के कब क्या अलर्ट

  • 25 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट।
  • 26 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में कुछ जगहों पर येलो अलर्ट।
  • 27 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में कुछ जगहों पर येलो अलर्ट।

29 और 30 जुलाई

30 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू और सोलन में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट।

हमीरपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट। ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट।

कहां कितना न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला  17.5
सुंदरनगर 23.2
कल्पा 16.0
भुंतर 22.1
धर्मशाला 18.4
ऊना  21.6
नाहन  20.1
केलांग 13.7
सोलन 20.5
मनाली 18.6
कांगड़ा 21.2
मंडी  22.9
बिलासपुर 25.0
कुफरी 15.3
भरमाैर 12.0
पांवटा साहिब 26.0
ताबो 13.9
सैंज 18.6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *