मालरोड पर सीटीओ के पास बैठे सैलानी की पगड़ी लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, देखें वीडियो

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बंदरों के आतंक से स्थानीय लोगों के साथ सैलानी भी परेशान हैं। शनिवार को मालरोड पर सीटीओ के पास बैठे एक सैलानी की पगड़ी को बंदर ले गया और पेड़ पर चढ़ गया। सैलानी मालरोड पर परिवार के साथ घूम रहा था और आराम करने के लिए सीटीओ के पास बैठा था। इसी दाैरान अचानक बंदर आया और पगड़ी उतारकर ले गया। इसके बाद पेड़ पर चढ़ गया। बंदर पगड़ी से खेलता रहा और कभी इसे अपने सिर पर ओढ़ता। काफी देर तक लोग बंदर से पगड़ी को छुड़ाने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। बंदर कई लोगों के पर्स, चश्मे छिनकर ले गए।