Una News: चताड़ा मोड़ पर एचआरटीसी बस और टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, कोचिंग संस्थान की छात्रा घायल

Spread the love

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के समीप बुधवार को एक सड़क हादसे में कोचिंग संस्थान की टेम्पो ट्रैवलर और एचआरटीसी बस की टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो ट्रैवलर में सवार एक छात्रा घायल हो गई, जबकि अन्य यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, कोचिंग संस्थान की टेम्पो ट्रैवलर चताड़ा मोड़ पर बने डिवाइडर कट से मुड़ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एचआरटीसी बस से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार दिलाने में मदद की। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चताड़ा मोड़ सहित जिला मुख्यालय के आसपास कई स्थानों पर बने डिवाइडर कट दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। उनका आरोप है कि कई कट ऐसे स्थानों पर बनाए गए हैं,

जहां पर्याप्त दृश्यता और चेतावनी संकेत नहीं हैं। इसके चलते वाहन चालकों को मोड़ लेते समय जोखिम का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *