अवैध खनन करती पोकलेन मशीन, लोडर व दो टिप्पर जब्त

Spread the love

nurpoor

 पुलिस थाना इंदौरा के तहत मुकाम छोछ खड्ड में अवैध खनन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। यहां रात में छापा मार कर पुलिस ने एक पोकलेन मशीन, एक लोडर व दो टिप्पर को जब्त किया है। साथ ही पांच लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस थाना इन्दौरा के मुकाम छोछ खड्ड में अवैध खनन किया जा रहा था। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां अवैध खनन करती हुई एक पोकलेन मशीन, एक लोडर व 2 टिप्पर पकड़ गए। इन सभी को जब्त कर लिया है।

इस संबंध में थाना इंदौरा में आरोपी प्रेम सिंह, लखविंदर कुमार, दीपक, साहिल व लक्की के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन सभी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


एसपी के मुताबिक जिला पुलिस नूरपुर द्वारा इस साल 13 फरवरी तक अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसमें 6 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा इसी साल अभी तक अवैध खनन अधिनियम के अधीन 89 चालान किए गए हैं और आरोपियों से 6,01,150 का जुर्माना भी वसूला गया है।