शिमला के झंझीड़ी में मकान में लगी आग, लाखों का सामान ज#ला…

Spread the love
Shimla Fire Incident Fire broke out in a house in Jhanjiri

राजधानी शिमला के झंझीड़ी में देर शाम एक मकान में आग लग गई। इसमें चार मंजिला मकान का एटिक जल गया। इसमें लाखों की कीमत का सामान जल गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब पौने नौ बजे अग्निशमन विभाग को सूचना मिली की झंझीड़ी में बाबू राम के मकान में आग लग गई है।

सूचना मिलते ही माल रोड, छोटा शिमला और बालूगंज तीनों फायर स्टेशन से टीमें मौके पर पहुंची। दकमल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर रात दस बजे तक काबू पा लिया।

आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का अग्निशमन विभाग आकलन कर रहा है। मौके पर मौजूद छोटा शिमला अग्निशमन केंद्र अधिकारी भगत राम ठाकुर ने बताया कि आग पर काबू कर लिया है। प्रारंभिक जांच में लाखों का सामान जलने की सूचना है। भवन  की अन्य मंजिलों को सुरक्षित बचा लिया गया है।