होटल में कार्यरत कुक ने महिला कर्मचारी पर चाकू से किया हमला,,,

Spread the love

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज स्थित एक निजी होटल में काम करने वाले कुक ने यहां एक महिला कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। धर्मशाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती को टांडा रेफर कर दिया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल युवती अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है, जबकि आरोपी युवक बिहार का रहने वाला है।

दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक युवती बयान देने के हालात में नहीं है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने कहा कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घायल युवती टांडा में उपचाराधीन है। मामले की तफ्तीश जारी है।