सुजानपुर में कपड़े की एक दुकान में लगी आग, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी, इतना नुकसान

Spread the love
Hamirpur News Fire broke out in a clothes shop in Sujanpur

सुजानपुर में कपड़े की एक दुकान में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग सुबह करीब 11 बजे लगी। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए।

घटना के 15 मिनट बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। हालांकि अग्निश्मन विभाग की गाड़ी को पुन: पानी भरने के लिए आधा किलोमीटर दूर जाना पड़ा।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर फायर हाइड्रेंट था, लेकिन वह खराब था, जिस कारण गाड़ी आधा किलोमीटर दूर टीहरा सड़क मार्ग पर लगे हाइड्रेंट से पानी भरा तथा आग बुझाने के लिए जुट गए। आग पर नियंत्रण कर लिया गया है।