पहाड़ों की रानी शिमला में उमड़े सैलानी, रिज पर लिया घुड़सवारी का आनंद

Spread the love
Tourists flocked to Shimla, the queen of mountains, enjoyed horse riding on the ridge

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में वीकेंड के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को सैलानियों ने शहर के ऐतिहासिक रिज व मालरोड पर सुहावने माैसम का आनंद लिया। इस दाैरान कई सैलानियों ने रिज पर घुड़सवारी का भी लुत्फ उठाया। सैलानियों ने रिज मैदान से पहाड़ों के खूबसूरत नजारों को भी निहारा। वहीं कई सैलानी प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर भी पहुंचे। शनिवार को सैलानियों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।