विधानसभा के बाहर जोरावर मैदान में भाजपा की जनआक्रोश रैली, सरकार पर साधा निशाना

Spread the love
Dharamshala: BJP rally at Zorawar ground outside the assembly

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के पहले दिन भाजपा की ओर से प्रदेश सरकार के खिलाफ बुधवार को सिद्धबाड़ी जोरावर मैदान में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली में नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा विधायक पहुंचे हैं। भाजपा की जन आक्रोश रैली के आयोजन को लेकर खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। पुलिस विभाग ने भी जिला मुख्यालय में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है।  

जन आक्रोश रैली में भाजपा प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों पर निशाना साधा। वहीं, 19 दिसंबर को बेरोजगार संघ स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी के विरोध में जोरावर स्टेडियम में प्रदर्शन करेगा। एससी एवं एससटी महासंघ, मल्टी टास्क वर्कर, शिक्षा विभाग में सेवारत बहु कार्य कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। धर्मशाला में प्रस्तावित केंद्रीय विवि की मांग को लेकर प्रदर्शन होगा।