चिंतपूर्णी में पंजाब की एक निजी बस खाई में गिरी, मौके पर पहुंची पुलिस; इस वजह से हुआ हादसा

Spread the love
Himachal News A private bus from Punjab fell into a ditch in Chintpurni Una

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के चिंतपूर्णी में रविवार को सुबह नौ बजे के करीब पंजाब की एक निजी बस तलवाड़ा बाईपास के पास खाई में जा गिरी। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

इस वजह से हुआ हादसा
गनीमत यह रही की जब ये हादसा हुआ तो उस दौरान बस में कोई भी सवारी नहीं थी। बस पूरी तरह से खाली थी और बस का चालक बस को खड़ी करने के लिए थोड़ा आगे ले जा रहा था तो उसे दौरान बस का प्रेशर नहीं बनने के कारण बस बैक हो गई और खाई में जा गिरी।

बस के चालक प्रदीप सिंह ने बताया कि वंश ट्रांसपोर्ट कंपनी की तीन बसें रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर अमृतसर से श्रद्धालुओं को लेकर आई थी जिसमें से एक बस ने तलवाड़ा बाईपास पर सवारियों को उतारा और बस में बैठे श्रदालु मंदिर दर्शनों के  के लिए चले गए। जिसके बाद चालक बस को लगाने के लिए तलवाड़ा बाईपास ले गया जिस दौरान ये हादसा हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस चालक से घटना की जानकारी ली। अगर हादसे के दौरान बस में सवारियां होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा ने बताया कि रविवार को ये हादसा हुआ है, लेकिन हादसे के दौरान बस में एक भी सवारी नहीं बैठी हुई थी जिस कारण कोई बड़ी घटना नहीं घटी है।