शिमला पहुंची कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, एक सप्ताह तक रुकने का कार्यक्रम

Spread the love
Congress National General Secretary Priyanka Gandhi reached Shimla program to stay for a week

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी बुधवार को शिमला पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी दोपहर करीब डेढ़ बजे छराबड़ा पहुंचीं। प्रियंका गांधी के बच्चे दो दिन पहले ही शिमला पहुंच गए थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी का शिमला में आगामी एक सप्ताह तक रुकने का कार्यक्रम है। बर्फ का दीदार करने के लिए प्रियंका गांधी और उनके बच्चे शिमला आए हैं।