शिमला से चौपाल नेरवा थरोच जाने वाली एचआरटीसी बस सेंज में दुर्घटना ग्रस्त, 35 लोग थे सवार ,12 घायल

Spread the love

शिमला जिले के ठियोग में शुक्रवार को एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ठियोग में सुबह लेलूपुल में एचआरटीसी बस पलट गई। हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी बस (HP 03-6127) शिमला से थरोच जा रही थीबस अनियंत्रित होकर सैंज के लेलूपुल के साथ ड्रेनेज में पलट गई। बस सड़क से बाहर की ओर पलटी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस के पहाड़ी की तरफ पलटने से बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है