पुलिस ने अदालत को दी रिपोर्ट, मामला रद्द करने की सिफारिश; आरोपों का नहीं मिला ठोस सबूत

Spread the love
Kasauli gangrape case Police report to court recommend cancellation of case

हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर अदालत में दायर कर दी है। इसमें पुलिस ने इस मामले को रद्द करने की सिफारिश की है। जांच में महिला की ओर से लगाए आरोपों का कोई सबूत पुलिस को नहीं मिला है। अब आगामी कार्रवाई अदालत की ओर से की जाएगी।

13 दिसंबर को एक महिला ने हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। उसने कसौली के एक होटल में दुष्कर्म की बात कही। मामला चर्चा में आया। हालांकि, महिला ने वर्ष 2023 में दुष्कर्म की बात कही। ऐसे में डेढ़ साल पुराने मामले में पुलिस को जांच करना मुश्किल हो गया। इसके बाद भी पुलिस ने इस मामले की अपनी स्टेटस रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसमें महिला की ओर से लगाए गए आरोप पर कोई भी ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की है। आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई है, इसमें कई लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।