बद्दी के अकावाली में 10 झुग्गियां रा.ख, दो बच्चियां झु.लसीं

Spread the love

 

10 huts burnt to ashes in Akawali of Baddi, two girls burnt

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मोरपेन रोड पर मंगलवार देररात रत्ता नदी किनारे अकावाली गांव में करीब 10 से ज्यादा झुग्गियों में आग लग गई। आरोप है कि इसमें कुछ युवकों ने आग लगाई, इसमें एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। आग में मजदूर दिलखुश की दो बेटियां संध्या और आशा झुलस गईं, जिन्हें उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी मानपुरा श्यामलाल ने बताया कि देर रात लगी इस आग में दो बच्चियां झुलसी हैं। मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है।