आईटीआई पास आउट प्रशिक्षुओं को मिलेगी नौकरी

Spread the love

नालागढ़ स्थित आईटीआई में 20 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू होगा। इसमें नामी कंपनियां आईटीआई से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार देंगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने बताया कि इंटरव्यू में भाग लेने वाले युवाओं की उम्र 18 से 25 के बीच होनी चाहिए। आवेदक दसवीं का प्रमाण पत्र, आईटीआई पास आउट का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड के साथ इंटरव्यू देने आएं।
उन्होंने बताया कि गोदरेज, बद्दी की ग्रुप सब इंडिया और नालागढ़ की साईनर जी थ्रीसालिंगटन कंपनी की ओर से फिटर, प्लंबर, इंलेक्ट्रानिक्स, मेकेनिक, ब्योलर, मोटर मेकेनिक व बेल्डर रखे जाने है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया है कि रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है और घरद्वार पर नौकरी पाने के लिए कैंपस इंटरव्यू देने जरूर आएं। कंपिनयों की ओर से आकर्षक वेतन दिया जाएगा।