हिमाचल के चार जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

Spread the love
Himachal Weather: Avalanche warning in four districts of Himachal, know forecast for a week

  केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख इलाके में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। उधर, बर्फबारी से लाहौल घाटी और कुल्लू में करीब 99 सड़कें अभी भी ठप हैं। इन दोनों जिलों में मौसम साफ होने के बाद भी दुश्वारियां बरकरार हैं। वहीं राज्य में  अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

जानिए 26 मार्च तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शुक्रवार को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 22 से 25 मार्च तक पूरे प्रदेश के माैसम साफ रहेगा। 24 मार्च को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 25 व 26 मार्च को कुछ स्थानों पर माैसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 8.4, भुंतर 5.5, कल्पा -0.2, धर्मशाला 5.2, नाहन 12.5, केलांग -4.6, पालमपुर 8.0, सोलन 7.6, मनाली 3.1, कांगड़ा 9.8, मंडी 9.4, बिलासपुर 8.9, चंबा 8.2, डलहाैजी 8.2, कुफरी 4.3, कुकुमसेरी -2.0, भरमाैर 7.0, सेऊबाग 4.6, बरठीं 7.7, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 6.3, ताबो -4.7 व नेरी में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
बिलासपुर 30.1
कांगड़ा 29.2
सुंदरनगर 29.0
मंडी 27.5
नाहन 27.2
सोलन 26.5
चंबा 26.4
भुंतर 26.2
धर्मशाला 25.1
शिमला 20.0