मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने ओकओवर में मनाया 61वां जन्मदिवस, पार्टी कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी

Spread the love
cm Sukhvinder Sukhu celebrated his 61st birthday at Oakover, party workers danced

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को राजधानी शिमला स्थित सरकारी आवास ओकओवर में अपना 61वां जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर केक भी काटा। सीएम की पत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर भी माैजूद रहीं। मुख्यमंत्री को कई मंत्री, विधायक और नेता बधाई देने पहुंचे। इस दाैरान समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाटी भी डाली।

वहीं सचिवालय अधिकारी व कर्मचारी संगठन ने सचिवालय से मालरोड, फिर ओकओवर तक वॉक कर सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।  विभिन्न क्षेत्रों तथा वर्गों के लोगों ने मुख्यमंत्री के निवास ओक ओवर में जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।

गांधी चौक पर जिला कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर गांधी चौक हमीरपुर में जिला कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों को हलवा भी बांटा गया। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि गांधी चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर किया गया है। दर्जनों लोगों ने शिविर में रक्तदान किया है। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।