खाई में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, गाय को दफनाने गए थे

Spread the love

सोलन जिले के उपमंडल कंडाघाट के तहत गांव गौड़ा में ढांक से पांव फिसलने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई । ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को उनकी गाय मर गई थी। गांव के लोग इकट्ठे होकर उसे दफनाने के लिए गए थे, उसी समय संजीव पुत्र उमादत्त (40) का पैर फिसल गया जिसे बचाने  के लिए दूसरे भाई दविंदर (35) ने कोशिश की। लेकिन वह भी संभल नहीं पाए और दोनों भाई ढांक से खाई में गिर गए जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई। दोनों भाइयों का क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस मौके पर है।