अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत

Spread the love

शामती-शमलेच बाईपास पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया।  एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पंकज पुत्र मनसा राम निवासी जौणाजी रोड सोलन शामती से शमलेच की तरफ जा रहा था। शमलेच के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोलन अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।