Himachal Weather: 12 स्थानों पर रात का तापमान 5° से नीचे, इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर लगातार जारी है। राज्य में 12 स्थानों पर रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान-13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कल्पा व ताबो में भी माइनस में है। जबकि मनाली में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई है जिससे ठंड से कुछ राहत मिली है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 4.1, भुंतर 2.6, कल्पा -2.4, धर्मशाला 3.2, ऊना 7.0, नाहन 8.5, पालमपुर 6.5, सोलन 4.1, मनाली 0.3, कांगड़ा 5.3, मंडी 5.5, बिलासपुर 6.0, जुब्बड़हट्टी 6.8, कुकुमसेरी 13.7, भरमाैर 1.0, सेऊबाग 2.5, बरठीं 4.0, कसाैली 8.6, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 3.5, देहरा गोपीपुर 9.0, ताबो -11.2 व नेरी में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके राज्य के कई हिस्सो में 9 से 11 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 10 फरवरी को पूरे प्रदेश में बादल बरस सकते हैं। कई भागों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने व गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 12 फरवरी से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *