Shimla News: जाखू में पूर्व मंत्री के घर से 5 गीजर चोरी, अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

Spread the love

राजधानी शिमला के जाखू में पूर्व आबकारी मंत्री रंगीला राम राव के घर चोरी का मामला सामने आया है। घर लंबे समय से बंद था और यहां कोई नहीं रहता था। चोरों ने घर में घुसकर चार से पांच पुराने गीजर चुरा लिए हैं। छोटा शिमला पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में विजय चौहान ने बताया कि उनके ससुर रंगीला राम राव का हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में मकान है। इस मकान में कोई नहीं रहता है और वह कभी-कभी यहां पर आते हैं। वह करीब एक महीने पहले यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने चार से पांच पुराने गीजर को एक कमरे में रखा था। 9 जनवरी को वह यहां पहुंचे तो देखा की मकान का मुख्य द्वार खुला था। जब उन्होंने घर के अंदर जांच पड़ताल की तो सभी गीजर गायब थे।

चोरी हुए गीजरों की कीमत 15,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि सर्दियों में शहर में चोरियों के मामले बढ़ जाते हैं। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि छोटा शिमला पुलिस थाना में केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *