अग्निवीर भर्ती: लिखित परीक्षा पास उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट से करें डाउनलोड

Spread the love

अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए हुए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र joinindianarmy.nic.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत ने बताया कि सभी सफल उम्मीदवार पंजीकृत ई-मेल या भारतीय सेना की वेबसाइट पर लॉग इन कर एडमिट कार्ड ले सकते हैं।

उम्मीदवार प्रवेश पत्र में दर्शाई तिथि के अनुसार थर्ड इंडिया रिजर्व बटालियन, पंडोह स्थित ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित भर्ती रैली में उपस्थित हों। इस दौरान आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाना अनिवार्य है। यदि किसी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो वह सेना भर्ती कार्यालय मंडी में संपर्क कर सकता है।