राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल: हरियाणा कांग्रेस के 31 विधायक अचानक कुफरी पहुंचे, हाईवे पर सख्त चेकिंग

Spread the love

राज्यसभा चुनाव में जोड़ तोड़ की आशंका को देखते हुए हरियाणा कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेजा है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर हुई बैठक व लंच के बाद 31 विधायक तीन लग्जरी टेंपो ट्रैवलर में शिमला के कुफरी रवाना हुए। वह वहां गलू स्थित एक रिजार्ट में ठहराए गए हैं। हुड्डा व चंद्रमोहन समेत छह विधायक नहीं गए हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे शिमला होते हुए कुफरी के रिजॉर्ट में विधायक पहुंचे।

हिमाचल की सुक्खू सरकार ने विधायकों की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 205 पर कुफरी के पास शिमला पुलिस ने नाका लगाया है। आने-जाने वाले सभी वाहनों का निरीक्षण हो रहा है। होटल रेडिसन कुफरी के बाहर बड़ी संख्या में शिमला पुलिस के जवान तैनात है। एडवेंचर रिजॉर्ट गलू में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। शनिवार सुबह विधायकों से मिलने के लिए हरियाणा के कांग्रेस सांसद होटल पहुंचे। मुख्यमंत्री के प्रधान राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू भी हरियाणा के विधायकों से मिले हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *