मुख्यमंत्री सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ, शुक्रवार को लौटेंगे शिमला, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

Spread the love

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पेट का संक्रमण ठीक हो गया है और वह पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को शिमला लौट रहे हैं। सीएम ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा- एम्स में स्वास्थ्य लाभ के बाद शुक्रवार को शिमला लौट रहा हूं। दोपहर बाद 3:30 बजे शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है। उन्होंने आगे लिखा कि प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। उल्लेखनीय है कि सुक्खू पिछले करीब दो हफ्ते से एम्स नई दिल्ली में उपचाराधीन हैं। पैंक्रियाज में संक्रमण के चलते वह पहले आईजीएमसी शिमला में दाखिल हुए थे। उसके दो दिन बाद उन्हें उपचार के लिए नई दिल्ली जाना पड़ा था। अब उनका स्वास्थ्य ठीक है