हिमाचल में आज मौसम का बड़ा अलर्ट—कहीं ओलावृष्टि, कहीं अंधड़… आपका जिला सुरक्षित?

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब रहने के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच मंगलवार को रोहतांग सहित चोटियों में बर्फबारी हुई। इसी कड़ी में बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मौसम के करवट बदलने से मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। उधर, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी में बुधवार को ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल में चार मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।


मंगलवार को रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। मनाली, कुल्लू और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। ऊना जिले में सुबह के समय बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई है। ऊना में पिछले तीन चार दिन से काफी गर्मी काफी बढ़ गई थी। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और चंबा में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद मंडी, धर्मशाला और पालमपुर में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है।

भरमौर और पांगी में शाम 4:00 बजे के करीब हल्की बारिश हुई। भरमौर और पांगी में दोपहर बाद 4 बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी से मौसम में और गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, कुछ ही देरी में बारिश का क्रम थम गया। शिमला में दिन भर हल्की बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश में इन दिनों गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा है, ऐसे में खराब मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 23.0, कांगड़ा में 20.2, धर्मशाला-ऊना में 20.0, बिलासपुर में 19.0, मंडी में 18.4, नाहन में 16.8, शिमला में 16.6, सोलन में 16.0 और मनाली में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्षेत्रअधिकतम तापमान
ऊना32.6
नाहन29.5
कांगड़ा29.4
बरठीं29.1
धर्मशाला 27.0
मंडी25.6
सुंदरनगर 24.5
भुंतर 24.0
मनाली20.8
कल्पा19.5
ताबो19.3
शिमला18.0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *