शिक्षा: परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में हिमाचल प्रदेश की लंबी छलांग, 13 से छठे स्थान पर पहुंचा

Spread the love

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने 2024-25 के लिए परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2.0 और पीजीआई-डी रिपोर्ट जारी की हैं, जो हिमाचल प्रदेश की स्कूली शिक्षा के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण सुधार को दर्शाती हैं। पीजीआई एक साक्ष्य आधारित मूल्यांकन ढांचा है, जिसे स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से राज्यों,केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए कई शैक्षिक संकेतकों के आधार पर विकसित किया गया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य ने अपने कुल पीजीआई स्कोर में 85.4 अंकों का उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया, जो 2023-24 में 573.8 से बढ़कर 2024-25 में 659.2 हो गया। परिणामस्वरूप, राज्य राष्ट्रीय स्तर पर 13वें स्थान से छठे स्थान पर पहुंच गया। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश 90.5 फीसदी समानता, 86.6 फीसदी पहुंच व शिक्षक शिक्षा एवं प्रशिक्षण में 80.3 फीसदी की सफलता हासिल र्की।

 सबसे उल्लेखनीय सुधार सीखने के परिणामों और गुणवत्ता में देखा गया, जहां स्कोर 54.2 से बढ़कर 117.9 हो गया। यह विद्यार्थियों के सीखने और शैक्षिक गुणवत्ता में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में भी सुधार दर्ज किया गया। इसका स्कोर 97.0 से बढ़कर 110.5 हो गया। पीजीआई-डी 2024-25 के नतीजों में जिला स्तर पर भी मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला। 12 जिलों में से 11 ने उत्तम-3 श्रेणी हासिल की और हमीरपुर 417 अंकों के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर उभरा। लाहौल-स्पीति जैसे जनजातीय जिलों ने भी सराहनीय सुधार दिखाते हुए 372 अंक हासिल किए।इन क्षेत्रों में ध्यान देने की जरूरत

हालांकि, शासन प्रक्रियाओं वाले क्षेत्र पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। खास तौर पर आधार सीडिंग, शिक्षकों और विद्यार्थियों की डिजिटल उपस्थिति, इंटरनेटआधारित स्कूल प्रक्रियाओं, प्रबंध के जरिये निगरानी को मजबूत करने ताकि फंड का प्रवाह तेज हो और जवाबदेही तय हो और साथ ही स्कूल सहायता डेटा को समय पर और सही तरीके से अपडेट करने जैसे क्षेत्रों में।हिमाचल प्रदेश के जिलों की तुलनात्मक रैंकिंग

रैंक 2024-25रैंक 2023-24जिलास्कोर 2024-25ग्रेड 2024-25रैंक परिवर्तन
15हमीरपुर417उत्तम-3↑4
24शिमला407उत्तम-3↑2
31कांगड़ा391उत्तम-3↓2
48कुल्लू388उत्तम-3↑4
53ऊना385उत्तम-3↓2
6 (टाई)7बिलासपुर383उत्तम-3↑1
6 (टाई)2सोलन383उत्तम-3↓4
810चंबा376उत्तम-3↑2
912लाहौल-स्पीति372उत्तम-3↑3
106मंडी366उत्तम-3↓4
119सिरमौर365उत्तम-3↓2
1211किन्नौर354प्रचेष्टा-1↓1

हिमाचल प्रदेश सहित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग

रैंकराज्य / केंद्र शासित प्रदेशस्कोरग्रेड
1चंडीगढ़739.1प्रचेष्टा-1
2पंजाब709.1प्रचेष्टा-1
3केरल687.7प्रचेष्टा-2
4डीएनएच&डीडी683.2प्रचेष्टा-2
5दिल्ली675.5प्रचेष्टा-2
6हिमाचल प्रदेश659.2प्रचेष्टा-2
7ओडिशा655.2प्रचेष्टा-2
8महाराष्ट्र649.8प्रचेष्टा-2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *