फ्लाइट बुकिंग छह माह पहले करवाएं या एक दिन पहले, लगेगा एक ही किराया, जानें नई व्यवस्था

Spread the love

एलायंस एयर ने हिमाचल आने-जाने वाले यात्रियों को राहत देते हुए शिमला रूट पर डायनेमिक प्राइसिंग व्यवस्था खत्म कर दी है। अब दिल्ली-शिमला, शिमला-दिल्ली, शिमला-धर्मशाला और धर्मशाला-शिमला रूट पर टिकट का किराया बुकिंग के समय के अनुसार नहीं बदलेगा। यात्री चाहे छह माह पहले टिकट बुक कराएं या उड़ान से एक दिन पहले, उन्हें समान किराया ही देना होगा। अब तक एयरलाइंस में डायनेमिक प्राइसिंग लागू होने के कारण अंतिम समय में टिकट बुक कराने पर यात्रियों को कई गुना अधिक किराया चुकाना पड़ता था।नई व्यवस्था इन यात्रियों को नुकसान होगा

शिमला एयरपोर्ट पर माैसम खराब होने की सूरत में फ्लाइट रद्द होने पर अगले दिन की महंगी फ्लाइट टिकट का बोझ भी इस व्यवस्था से यात्रियों पर नहीं पड़ेगा। हालांकि, नई व्यवस्था लागू होने से उन यात्रियों को नुकसान होगा, जो यात्रा करने से कई महीनों पहले सस्ती टिकट बुक करवा देते थे। उधर, गर्मी के मौसम और पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ते ही शिमला-दिल्ली उड़ानों में यात्रियों की मांग लगातार बढ़ रही है। 20 मई को शिमला से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की सभी 25 सीटें एडवांस में बुक हो चुकी हैं। इससे पर्यटन सीजन में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है।किस रूट का क्या रहेगा किराया

एलायंस एयर की ओर से जारी 18 से 24 मई के शेड्यूल के अनुसार सभी टैक्स और फीस सहित दिल्ली से शिमला का किराया 7783 रुपये, शिमला से दिल्ली का 7740 रुपये, शिमला-धर्मशाला का 4424 रुपये और धर्मशाला-शिमला का 4997 रुपये तय किया गया है। इन रूटों पर एटीआर-42 (600) विमान सेवाएं संचालित होंगी। उधर, पर्यटन सीजन के चलते शिमला-दिल्ली उड़ानों की मांग लगातार बढ़ रही है। 20 मई को शिमला से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की सभी 25 सीटें एडवांस में बुक हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *