एसपीयू की 1 जून से होंगी प्रवेश परीक्षाएं, संशोधित शेड्यूल किया जारी

Spread the love

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने स्नातकोतर, बीबीए और बीसीए प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी की हैं। अब प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई है। एडमिट कार्ड 26 मई को जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षाएं एक जून से पांच जून तक होंगी। उत्तर कुंजी छह जून सुबह 10 बजे प्रदर्शित की जाएगी, जबकि आपत्तियां सात से नौ जून तक दर्ज करवाई जा सकेंगी। परीक्षा परिणाम 12 जून को घोषित किया जाएगा। काउंसलिंग और प्रवेश कार्यक्रम अलग से जारी होगा।प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम में एक जून को एमएससी केमिस्ट्री और एमए राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।

इसी दिन एमएससी फिजिक्स और एमए हिस्ट्री की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। दो जून को एमबीए और बीबीए की परीक्षा सुबह 11 से एक बजे तक, बीसीए और एमसीए की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। तीन जून को एमएससी जूलॉजी सुबह 11 बजे से एक बजे तक एमएससी बॉटनी तीन बजे से पांच बजे तक होंगी। चार जून को एमएससी मैथमैटिक्स की परीक्षा सुबह के सत्र में 11 बजे से एक बजे तक होगी।

पांच जून को एमए अंग्रेजी सुबह 11 बजे से तीन बजे तक तथा एमए हिंदी की परीक्षा 3 बजे से सांय पांच बजे तक होगीचुनाव के मद्देनजर स्नातकोत्तर, बीबीए और बीसीए प्रवेश परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई है। वहीं एडमिट कार्ड 26 मई को जारी किए जाएंगे। एक जून से प्रवेश परीक्षा शुरू होंगी। -डॉ. सुनील ठाकुर, परीक्षा नियंत्रक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *