
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस को यह जानकारी देकर हैरान कर दिया कि वह प्रेग्नेंट हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका पादुकोण काम कर रही हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में बेंगलुरु में एक नए विज्ञापन की शूटिंग करते हुए देखा गया। सेट से सामने आया उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
दीपिका ने की ‘किंग’ की शूटिंग
इससे पहले खबरें आईं थीं कि दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ केपटाउन में फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रही थीं। उनका केपटाउन का शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। ऐसा इसलिए क्योंकि दीपिका और शाहरुख ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।
किंग में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इससे पहले सुहाना 2024 में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपना फिल्मी डेब्यू किया था।
