
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में अब भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे मुकाबला 13 जून को होगा। पहले यह मैच 14 जून को होना था। बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर नया शेड्यूल अपडेट कर दिया है। सूत्रों की मानें तो शेड्यूल में बदलाव के पीछे 14 जून को टी-20 महिला विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले अहम मुकाबले को वजह बताया जा रहा है
।प्रसारण और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने धर्मशाला में वनडे मैच एक दिन पहले कराने का निर्णय लिया है। हालांकि, इसकी अ धिकारिक पुष्टि नहीं है। भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम मानी जा रही
धर्मशाला का खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम लंबे समय से बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का गवाह रहा है। हाल ही में यहां 11 से 17 मई के बीच तीन आईपीएल मुकाबलों का सफल आयोजन किया जा चुका है, जबकि 26 मई को अब आईपीएल के प्लेऑफ का क्वालीफायर-1 का आयोजन किया जाएगा।
