यूपी, हिमाचल समेत विभिन्न राज्यों में 635 पदों पर भर्ती, केवल स्नातक वाले भर सकते हैं फॉर्म

Spread the love

Punjab and Sind Bank Apprentice Vacacy: पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) ने अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के तहत 635 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।देखें वैकेंसी

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशकुल रिक्तियां
उत्तर प्रदेश100
पंजाब90
हरियाणा50
बिहार40
दिल्ली (NCT)30
महाराष्ट्र30
राजस्थान30
आंध्र प्रदेश20
तमिलनाडु20
तेलंगाना20
पश्चिम बंगाल20
अन्य165
कुल635

केवल स्नातक वाले भरें फॉर्म

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में नियमित स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए या उसके बराबर कोई योग्यता होनी चाहिए। स्नातकोत्तर (Post Graduation) करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।

इसके अलावा, 1 साल या उससे अधिक का कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन नहीं कर सकते। उम्मीदवार की स्नातक पास करने की तारीख से 5 साल से ज्यादा समय नहीं बीता होना चाहिए। साथ ही, संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना जरूरी है।कैसे होगा चयन

टाई ब्रेक नियम: अगर दो उम्मीदवारों के 12वीं के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

मेरिट लिस्ट: उम्मीदवारों का चयन 10+2 (12वीं) के अंकों के आधार पर राज्य, जिला और श्रेणीवार मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन: मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों की जांच (Verification) के लिए बुलाया जाएगा।

स्थानीय भाषा परीक्षा: उम्मीदवार को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की परीक्षा देनी होगी।कितना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए यह 100 रुपये रखा गया है। इसके अलावा, ऑनलाइन भुगतान करने पर लगने वाला बैंक लेनदेन शुल्क उम्मीदवार को खुद देना होगा।

इस अप्रेंटिसशिप की अवधि 12 महीने होगी और चयनित उम्मीदवारों को 12,300 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। कार्य समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा और ओवरटाइम की अनुमति नहीं होगी। छुट्टी के रूप में प्रति माह 1 आकस्मिक अवकाश मिलेगा, जिसे अधिकतम 4 दिन तक एक साथ लिया जा सकता है।

PSB Apprentice 2026: ऐसे करें आवेदन

फॉर्म को ध्यान से जांचकर जमा कर दें।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाएं।

वहां दिए गए Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

अगर रजिस्ट्रेशन नहीं है तो पहले नया रजिस्ट्रेशन (New Registration) करें।

लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *