उपायुक्त ने रेणुकाजी मेला मैदान में सफाई अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला संपन्न होने के बाद मेला परिसर में फैले पॉलीथिन और कूडा-कचरे को एकत्रित करने का एक अभियान चलाया गया।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने वेस्ट वॉरियर्स ग्रुप के साथ मिलकर मंगलवार को मेला परिसर की सफाई करके इस अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने रेणु मंच व परशुराम तालाब के किनारे बिखरे पाॅलिथीन और कूड़े कचरे को एकत्रित किया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने को लेकर सभी लोगों के साथ-साथ मेले में आए दुकानदार भी अपनी जिम्मेवारी सुनिश्चित करें।