हिमाचल: मेडिकल कॉलेजों समेत चमियाना अस्पताल के सहायक आचार्यों की छुट्टियों में 11 दिन की कटौती

Spread the love

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी छह मेडिकल कॉलेजों सहित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाना (शिमला) में 1 अप्रैल 2026 के बाद तैनात हुए सहायक आचार्यों की छुट्टियां 11 दिन कम कर दी हैं। अब इन्हें साल में 35 दिन की छुट्टियां ही मिलेंगी। सचिव स्वास्थ्य की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक सहायक आचार्यों को गर्मियों में सात और सर्दियों में 28 दिन का अवकाश मिलेगा। इसके अलावा, विभाग ने फैकल्टी सदस्य चिकित्सकों को साल में दी जाने वाली एकेडमिक लीव भी 25 दिन से घटाकर एक सप्ताह कर दी है। यह आदेश सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों दोनों पर लागू होंगे।

उधर, मेडिकल कॉलेजों के फैकल्टी सदस्यों ने इस फैसले का विरोध किया है। एआईएमएसएस चमियाना फैकल्टी एसोसिएशन के महासचिव डॉ. यशवंत वर्मा ने कहा कि छुट्टियां करना चिकित्सकों के साथ अन्याय है। मेडिकल कॉलेजों में परीक्षा सहित अन्य रूटीन गतिविधियों के लिए चिकित्सक दूसरे कॉलेजों में नहीं जाएंगे। इससे एकेडमिक गतिविधियां ओर चिकित्सकों का विकास रुक जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में सहायक आचार्य स्तर के चिकित्सकों को गर्मी में सात दिन और सर्दी में 37 दिन की छुट्टियां दी जाती थी। कभी तो ये छुट्टियां 45 दिन की भी होती थी। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस फैसले पर पुन: विचार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *