हिमाचल में कूल-कूल होने वाला है मौसम, पांच जिलों में आज बारिश-अंधड़ का अलर्ट; फटाफट जानें

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को वीरवार से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 28 मई से 1 जून तक प्रदेशभर में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिलों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ऊना में सबसे अधिक तापमान
बुधवार को भी प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का असर जारी रहा। बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में लगातार दूसरे दिन लू चली। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हमीरपुर के नेरी में पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी शिमला समेत अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वीरवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

 अधिकतम तापमान

ऊना44.0
नेरी40.7
सुंदरनगर39.3
कांगड़ा 38.8
मंडी38.6
नाहन36.6
भुंतर36.0
धर्मशाला 35.0
शिमला29.0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *