
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। पिछले साल वह माता-पिता बने। कटरीना ने 7 नवंबर 2025 को एक बेटे का जन्म दिया। बेटे का नाम विक्की और कटरीना ने विहान रखा है। हाल ही यह बॉलीवुड कपल एयरपोर्ट पर साथ नजर आया, बेटा विहान भी साथ था। कटरीना और विक्की ने अपने बेटे को पैपराजी से मिलवाया मगर इसके बाद उनके सामने एक खास शर्त रखी। जानिए, क्या है वो शर्त?
एयरपोर्ट पर बेटे विहान के साथ दिखे कटरीना और विक्की
इंस्टाग्राम पर मौजूद कई पैपराजी पेज के मुताबिक कटरीना कैफ और विक्की ने सोमवार को अपने बेटे विहान को पैपराजी से मिलवाया।
यह कपल शहर से बाहर कहीं जा रहा था। ऐसे में फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें लेनी चाही, तब कटरीना और विक्की ने बेटे विहान की मुलाकात पैपराजी से करवाई। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक एक वायरल पेज के फोटोग्राफर ने बताया कि कैटरीना, विक्की के साथ थीं, लेकिन उन्होंने बच्चे के साथ अपनी तस्वीरें न खींचने को कहा और पैपराजी से बच्चे को मिलवाया।’
फोटोग्राफर्स के सामने रखी यह शर्त
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेटे को पैपराजी से मिलवाने के बाद कहा कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए। बेटे की प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। पैपराजी से बेटे की तस्वीरें ना लेने को कहा। ना ही इन्हें पब्लिक करनी की अनुमति दी। कटरीना और विक्की करियर फ्रंट पर क्या रहे हैं?
इन दिनों कटरीना कैफ अपने बेटे की परवरिश और अपने ब्यूटी-मेकअप बिजनेस में व्यस्त हैं। वहीं विक्की कौशल इन दिनों एक फिल्म ‘अश्वथामा’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से उनका एक लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।
