बिलासपुर में तीन मंजिला भवन में लगी आग, लोगों में मची अफरातफरी

Spread the love

बिलासपुर शहर में सुबह के समय मीट मार्केट के पास एक तीन मंजिला भवन में आग लग गई। घटना की सूचना शीघ्र ही अग्रिशमन और पुलिस विभाग को दी गई। अग्रिशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया है। भवन के अंदर लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था। विभाग की ओर से आग पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस भवन के साथ किराना और अन्य दुकानें भी हैं। इन्हें भी आग से खतरा बना हुआ है। हालांकि हादसे में किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।